स्पीच सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्कस प्राइवेट लि. के अधिकारियों ने पुलिस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर की छापेमारी,मचा हडकंप 

भारी मात्रा में नकली कुकर एवं इलेक्ट्रिक केटल किए बरामद :नकली सामान पर ब्रांडेड कंपनी का रेफर लगाकर बेच रहा था व्यापारी:आरोपी व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

सिकंदराराऊ । कस्बा में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर व्यापारियों द्वारा माल बेचा जा रहा है । अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से व्यापारी नकली सामानों पर ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर माल को बेच रहे हैं। मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में स्थित माहेश्वरी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर स्पीच सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्कस प्राइवेट लि. के जांच अधिकारी एवं कानूनी सलाहकार ने कोतवाली पुलिस के साथ छापेमार कार्रवाई की ।

इस कार्रवाई से नकली माल बेचने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में नकली कुकर एवं इलेक्ट्रिक केटल बरामद किए ।अधिकारी नकली सामान को अपनी सुपुर्दगी में कोतवाली ले आए। जहां आरोपी व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोहल्ला रोशनगंज में माहेश्वरी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है, किसी व्यक्ति द्वारा नकली माल बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने जांच कंपनी के अधिकारी शिवम गुप्ता एवं कानूनी सलाहकार प्रभात गुप्ता के साथ मंगलवार की शाम को व्यापारी की दुकान पर छापा मारा । इस दौरान दुकान पर उषा कंपनी के नकली इलेक्ट्रिक केटल, प्रेस्टिज कंपनी के कुकर बरामद किए है। नकली माल पर ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे हुए थे।

माल बरामद करने के बाद अधिकारी माल को अपने साथ कोतवाली ले आए। जहां अधिकारियों ने आरोपी व्यापारी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई के बाद नकली माल बेचने वालों में खलबली मच गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment