सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी एक दलित युवक को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया तथा जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रामनगर निवासी रामबाबू जाटव पुत्र शंकरलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे करीब धान खरीदने क्षेत्र के गांव बसई बावस में गया था ,उसके द्वारा धान की लगाने की बात को लेकर ही वहाँ मौजूद संजीव कुमार यादव , अरविन्द उर्फ भम्पू यादव पुत्रगण मंगल सिंह व मंगल सिंह निवासीगण गांव नगला केशिया थाना विजयगढ जिला अलीगढ ने बेबजह गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर दी और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। मारपीट में युवक घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।










