
कस्बा के कमला बाजार निवासी और केएल जैन इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक एसके जैन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनके घर पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद छात्रों और इलाके के लोगों ने शोक जताया।
श्री जैन के निधन को लेकर दोपहर करीब दो बजे सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में एक शोक सभा हुई। इसमें विद्यालय प्रबंधक डॉ. लोकेश शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, यश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने भी सभा में भाग लिया। सभी ने एसके जैन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सासनी निवासी भाजपा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा ने भी शोक जताया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी ने कहा कि एसके जैन ने छात्रों के सपनों को सहारा दिया और उनके भविष्य को संवारने में योगदान दिया। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कॉलेज की उन्नति और छात्रों के हित के लिए उनका समर्पण रहा। पुरातन छात्रों और विद्यालय के बीच उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जैन सर केएल जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक और गुरु होने के साथ हजारों विद्यार्थियों को दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत थे।










