
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला काजियान निवासी
एक दलित युवक को नमाजदो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
मोहल्ला काजियान निवासी
रंजीत कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई अशरफी सोमवार की शाम 4 बजे करीब जंगल में शौच करने के लिए गया था। वहां 4 से 5 दबंग युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी जेब से रूपए निकालने लगे। जब अशरफी ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने लाठी डंडे और लात घूसों से उसके साथ मारपीट की और दांतों से उसकी पीठ पर काट लिया । जिससे वह अचेत हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।









