
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खन्ना में नामजदो ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला खन्ना निवासी आरती पत्नी भरत सिंह दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 20 जनवरी की दोपहर 3 बजे उसकी मंदबुद्धि पुत्री सीलम भैंस खोलकर ला रही थी। अचानक भैंस सांकर खोलकर भागने लगी। तभी गांव के ही किशन प्रकाश, विजय प्रकाश, जयप्रकाश पुत्रगण मेहताब सिंह शीलेंद्र पुत्र विजय प्रकाश गाली गलौज करते हुए आए और पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में पहुंची पीड़िता को भी नामजदो ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









