खाद्य विभाग टीम ने खोया व रसगुल्ला के भरे सैंपल:खलबली

हाथरस। शासन के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही से मिलावटखोरी करने वालों में भारी हड़कंप एवं खलबली मची हुई है।। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर और सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए ग़ये हैं।

खाद्य विभागीय टीम ने शहर के नवीपुर में शिव मिष्ठान भंडार से खोआ का एक नमूना लिया। वहीं रति का नगला स्थित श्री बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से सफेद रसगुल्ला और खोआ के दो नमूने मिलावट के संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए हैं। इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर साफ-सफाई के संबंध में सुधार नोटिस भी जारी किया गया है।। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश और सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश के क्रम में की गई है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं करतार सिंह मौजूद थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment