नामजदों ने दिव्यांग मां और बेटे को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन में नामजदों ने दिव्यांग मां और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला विजन निवासी अजय कुमार पुत्र स्व० मानपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि


21 अक्टूबर की दोपहर 3:30 बजे करीब वह अपनी दिव्यांग मां विनीता देवी के साथ खेत पर कार्य कर रहा था । तभी गांव के ही प्रसादी लाल पुत्र टीकाराम, जगवीर पुत्र प्रसादी लाल, राम मूर्ति देवी पत्नी प्रसादी लाल व रुज़ीना खातून पत्नी जगवीर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों मां बेटे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment