दो बाइकें आपस में टकराईं युवक घायलए गांव बांधनु के पास हुआ हादसा, घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती


गांव बांधनू के के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बांधनू निवासी चेतन गुप्ता पुत्र जितेंद्र गुप्ता अपनी बाइक द्वारा गांव से सासनी स्थित अपने घर आ रहा था। बताते है कि जैसे ही वह गांव से कुछ दूर चला तो सामने से आ रही एक बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार सडक पर गिर गये। बाईकें क्षतिग्रस्त हो गई, बाइक सवार घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गईं सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और आनन-फानन में परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया मगर बाद में परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment