किशोरी को ले गया युवक: रिपोर्ट

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 13 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 10 बजे करीब जयवीर सिंह पुत्र राजाराम निवासी गांव पचो अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment