संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के विचारों से संगत हुई भाव-विभोर

हाथरस। ​सावन कृपाल रूहानी मिशन शाखा पिछौती में आयोजित विशेष सत्संग में ​तकनीक से जुड़ी रूहानी डोर और संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के पावन विचारों का प्रसारण वीडियो माध्यम से किया गया, जिससे संगत भाव-विभोर हो उठी।

​अमृतमयी प्रवचनों की महाराज जी ने वर्षा की और उनके वचनों ने सभी के हृदयों को शांति, प्रेम और ध्यान की नई ऊर्जा से भर दिया। सत्संग के उपरांत संगत को बड़े ही प्रेम और भाव से गुरु का प्रसाद व लंगर बरताया गया।​आत्मिक शांति और गुरु-कृपा से सराबोर यह दिन सावन कृपाल रूहानी मिशन (शाखा पिछौती) के लिए बेहद खास रहा।

मिशन की जनपद स्थित अन्य दो शाखाओ कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग एवं राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर (सासनी) में भी साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग के साथ साथ अन्य गतिविधियां जैसे छोटे बच्चों हेतु बाल सत्संग, दर्शन लाईब्रेरी, आध्यात्मिक पुस्तक स्टॉल, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, निःशुल्क राजिंदर सिलाई सेंटर, निःशुल्क चिकित्सा जाँच केंद्र, निःशुल्क कृपाल प्याऊ आदि भी आयोजित की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment