हाथरस। शहर में पैगंबर हजरत मोहम्मद की विलादत एवं वफात की याद में श्रद्धा, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जुलूस में विभिन्न दलों के नेताओं ने सम्मिलित होकर आयोजन में अपनी सहभागिता की। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आपसी प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।। शहर में परंपरागत तरीके से जुलूस अब्बासी ऑल इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जुलूस के अध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में जुलूस सुबह किला गेट से प्रारंभ होकर जमा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मधुगढ़ी, मौलवी अल्लाह बक्स रोड, घास मंडी, सादाबाद गेट पुलिस चौकी, बस स्टैंड होता हुआ बिल्डिंग अलादीया, चूना वाला डंडा, लोहट बाजार, मोती बाजार, नयागंज पुरानी सब्जी मंडी, चावड़ गेट जामा मस्जिद किला गेट पर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में सभी लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए समाज में शांति, मानवता, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।। जुलूस में सादाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा,सैयद हाफिज, नदीम हुसैन, जमील अहमद, मुन्ना सिंह पुंडीर एड., विजय सिंह प्रेमी, दिनेश देशमुख एड., सरदार सुरजीत सिंह, वीरी सिंह कर्दम, मौलाना मंजूर आलम नूरी, विनय शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, राजपाल सिंह पूनिया एड़., विजय सिंह प्रेमी, मुजीबुर्रहमान, पंकज प्रेमाकर, मोहर सिंह, प्रकाश गौतम, रामनारायण काके, हाजी नवाब, शाहिद कुरेशी पूर्व सभासद, बल्लू कुरैशी, सौबी कुरैशी, मिर्जा अजहर, अजीम भाई, हुमायूं खान, मंजूर अहमद अब्बासी, साबिर हुसैन, कल्लू भाई, चौधरी शमसुद्दीन, मेराज कुरैशी, जहीर कुरैशी, हाजी फजलुर्रहमान, भारत कुरैशी ,गुलफाम कुरैशी, मुश्ताक कुरैशी, आबाद कुरैशी, राजकुमार, अशरफ राजा आदि मौजूद थे।









