विजय पाठक व पूनम शर्मा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष: भारी हर्ष

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी द्वारा पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पूरे प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उनकी नियुक्ति की गई है और पार्टी को आगामी चुनावों को देखते हुए मजबूत किया जा रहा है।। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी द्वारा लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट द्वारा पार्टी संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन विस्तार करते हुए जनपद से पार्टी द्वारा ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय पाठक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा को नियुक्त किया है। विजय पाठक पूर्व में आरएसएस व विद्यार्थी परिषद में कई दायित्वों पर रहे हैं। वही जिले से दूसरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा को बनाया गया है और वह भी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी हैं।वर्तमान में यह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी में जिले की जिला उपाध्यक्ष पद पर थी। पार्टी ने इनकी सक्रियता को देखते हुए ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया है कि इन दोनों की नियुक्ति पार्टी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एड.द्वारा की गई है। ओके दोनों पदाधिकारियों के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष की घोषणा होने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment