सड़क व नाली निर्माण के विरोध में लोगों का विरोध प्रदर्शन: मांग

हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की बिल्डिंग के पास वाली गली के निवासियों ने आज दोपहर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया गया। सूचना पाकर मौके पर नगर पालिका के ईओ व पुलिस बल पहुंच गया था और क्षेत्रीय लोगों ने सदर विधायक के खिलाफ सड़क और नाली निर्माण में गलत तरीके से कार्य कराये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

अलीगढ़ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की बिल्डिंग के पास वाली गली के लोगों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया।इसी गली में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की कोठी है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। प्रदर्शनकारियों ने इन अधिकारियों का घेराव किया और नारेबाजी की।। क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि सदर विधायक ने हाल ही में इस गली में अपनी कोठी बनवाई है। उन्होंने अपनी कोठी के लिए पुरानी सड़क को उखड़वाकर दोबारा बनवाया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने घर के आगे एक नाली को रुकवाकर उसे मोड़ दिया है, ताकि उनकी कोठी के सामने कोई समस्या न हो।लोगों ने कहा कि उक्त कार्य में मनमानी के कारण उनके घरों में गंदा पानी घुस रहा है और भविष्य में जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी।। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की गाड़ी के आगे बैठ गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ अपनी गाड़ी से उतरकर उनसे बात नहीं कर रहे हैं।मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्पष्ट कह दिया कि यह नगर पालिका का मामला है और यदि ईओ गाड़ी से नहीं उतरेंगे तो समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। कुछ पुलिसकर्मी वापस भी जाने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने गली में चल रहे नाली निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया और नाली को दिए जा रहे मोड़ को भी भरवा दिया।। इस दौरान भी लोगों ने सदर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदर विधायक की कोठी के बाहर भी भारी भीड़ और पुलिस बल मौजूद रहा, हालांकि विधायक उस समय अपनी कोठी में मौजूद नहीं थीं। लोगों ने समस्या समाधान एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो की मांग की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment