सिकंदराराऊ । रक्षाबंधन पर आने जाने वालों की भीड़ बढ़ी तो शुक्रवार को स्थानीय पंत चौराहा एवं बस स्टैंड पर मारामारी का नजारा दिखा। बसों व ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री धक्कामुक्की करते नजर आए। भीड़ का आलम यह था कि बस आते ही लोग उसके पीछे दौड़ने लगते थे। यात्रियों को बसों की कमी न हो इसके लिए रोडवेज ने सभी बसें रूटों पर उतार दीं थीं । इसके बावजूद बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी । रोडवेज बसों में बहने मुफ़्त होने के कारण रोडबसे खचा खच भरकर चली।

पंत चौराहे पर वाहनों की भारी भीड़ नजर आई । रोडवेज के तमाम इंतजामों के बावजूद यात्री गंतव्य की बस के लिए परेशान होते रहे। जलेसर , कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, एटा व हसायन सभी मार्गों पर भारी भीड़ रही। दो पहिया वाहन भी जमकर दौड़े। बहनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर डग्गेमार वाहनों में यात्रा की । डग्गेमार वाहनों ने भी मौके का जमकर लाभ उठाया । भीड़ का आलम यह था कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों भी खचाखच भीड़ दिखाई दी।











