वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल : हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

सीएचसी से हालत गंभीर होने पर दंपती को किया रेफर:गांव बिलार पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट रक्षाबंधन के पर्व पर बाइक सवार एक दंपती समेत तीन लोगों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दंपती समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।


बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी सुखवीर सिंह अपनी पत्नी शारदा देवी एवं सुनीता पत्नी राकेश के साथ एक बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के पर्व पर सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लश्करगंज राखी बंधवाने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव बिलार पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दंपती शारदा और सुखवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया। जिसके बाद हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment