सब इंस्पेक्टर के सुबह के समय सोने की चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
सिकंदराराऊ। रक्षाबंधन के पावन पर को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कस्बा में भीड़ भाड़ वाले इलाको में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान अति व्यवस्थम बाजार तिहारा बाजार में ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर बारबर की दुकान पर सुबह के समय बैठा हुआ सोता नजर आया। जो कैमरे में कैद हो गया।
बतादें कि शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया । सुबह के 10 बजे करीब कस्बा के तिराहा बाजार में ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर बारबर की दुकान पर रखी कुर्सी पर सोता हुआ कैमरे में कैद हो गया।
ड्यूटी के दौरान सुबह के समय सब इंस्पेक्टर के सोने की चर्चा का बाजार लोगों के बीच पूरे दिन जारी रहा।









