बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना : हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन

सिकंदराराऊ । कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की। भाइयों ने बहनों को भेंट देकर उनकी रक्षा करने का बचन दिया। पर्व को लेकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए।


शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व पर सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल तक रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का बचन लिया। पूरे दिन शुभ मुहूर्त होने पर रक्षाबंधन पर्व निर्वाध रूप से सम्पन्न हुआ। सुबह बहनों व भाइयों ने स्नान करके अच्छे वस्त्र धारण किए।

फिर बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें चन्दन टीका करके मिठाई खिलाई और अपनी सुरक्षा और सम्मान का वचन लिया। बहनों ने भाई के दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया और अनेकानेक उपहार देकर उन्हें कृत-कृत्य किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment