नामजदों ने युवक को फावड़े से हमला कर किया घायल


सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नामजदों ने फावड़े से एक युवक पर हमला कर दिया । जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी अजीत पुत्र सर्वेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपने चाचा से खेत मे पानी काटने को कहा तो इसी बात पर उसका भतीजा विशाल पुत्र यतेन्द्र सिंह आया और बोला तू बहुत नेता बनता है। इतने में ही मेरा चाचा यतेन्द्र सिंह पुत्र रेवती सिंह व विशाल पुत्र यतेन्द्र सिंह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं फावड़े से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment