पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कराई थी रिपोर्ट
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव एक निवासी युवती घर से पूजा करने को अपनी छोटी बहन के साथ मंदिर जाने को निकली । इस दौरान युवती को नामजद युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती की बरामदगी के लिए एसओजी एवं कोतवाली पुलिस तलाश में जुट गई हैं।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ 24 अगस्त की सुबह 11:45 बजे करीब घर से मंदिर जाने की कहकर गई थी। इस दौरान उसे शहजान निवासी गांव मोर्चा नहर थाना अलीगंज जनपद एटा अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । परिजनों को युवती की छोटी बहन ने घर पहुंचकर घटना से अवगत कराया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को आरोपी शहनाज पुत्र जान निवासी गांव मोर्चा नहर थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच एवं पूछताछ में युवती आरोपी के पास से बरामद नहीं हुई। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि युवती पूर्व में भी 26 जून को घर से चली गई थी तथा 28 जून को सोनीपत से बरामद होकर परिजनों के साथ वापस आई थी। युवती की सकुशल बरामदगी हेतु एसओजी , सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी हुई है।









