अवैध देशी शराब समेत महिला गिरफ्तार

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नगला ब्राह्मण के निकट से एक महिला को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई मनु यादव अपने हमराहों के साथ में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक महिला अवैध देश शराब लेकर गांव नगला ब्राह्मण पर खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला आरोपी ने अपना नाम फराह पत्नी फैय्याज निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment