सिकंदराराऊ । अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत एक महिला यात्री घायल हो गई। घायल महिला के पति ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अरनोट निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 अगस्त की दोपहर 12 बजे करीब उसकी पत्नी पूनम देवी घर से एक ई रिक्शा में सवार होकर सिकंदराराऊ आ रही थी । जैसे हो ई रिक्शा गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचा । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी पूनम देवी व ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।









