पशुओं को खरीदने को गया था युवक गाड़ी के ऊपर होकर गुजर रही थी हाइटेंशन लाइन
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में मंगलवार को कैंटर गाड़ी में पशुओं के चढ़ाते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलसकर घायल हो गया । आनन फानन में उसे उपचार के कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौखेल निवासी असलम का 22 वर्षीय पुत्र अमन मंगलवार को क्षेत्र के गांव खिजरपुर में पशुओं को खरीदने को गया था। पशुओं को खरीदने के बाद वह कैंटर गाड़ी में चढ़ा रहा था। इस दौरान गाड़ी के ऊपर होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में अमन आ गया। विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।









