विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल

सासनी। कस्बा स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार की सायंकाल से रविवार दोपहर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं जनपद की विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कौशल दिखा रहे हैं।

रविवार को प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में जन शिक्षा परिषद के जिला मंत्री राजवीर सिंह एडवोकेट, सह जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, सुखवीर सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीशंकर वार्ष्णेय तथा प्रबंधक सुरेशचंद्र वर्मा एडवोकेट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए भैया-बहनों ने शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग की गीत, भाषण, कथाकथन, पत्र वाचन सहित विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रश्न मंच, सांस्कृतिक प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, कला एवं मूर्तिकला सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार पालीवाल ने अधिकारियों एवं अतिथियों का परिचय कराया तथा पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्रीनिवास, पुरदिलनगर संकुल प्रमुख हरीशंकर, आंवलखेड़ा संकुल प्रमुख खरगजीत, भगवान सिंह एवं अजब सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था। शिक्षक-शिक्षिकाओं में धर्मवीर पाठक, नीरज कुमार, हरिओम शरण, हरेंद्र कुमार, अनुपमा, सीमा, भारती, खुशबू, मणी, मांडवी और रौली आदि उपस्थित थीं।प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment