सादाबाद। बिसावर चौकी पर आज एकल अभियान महिला विभाग की बहनों ने चौकी प्रभारी अमित कुमार सहित चौकी के पूरे स्टाफ को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए त्योहारों की परवाह किए बिना क्षेत्रवासियों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार और त्योहारों से दूर रहकर भी क्षेत्र की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं, जिसके लिए वे सभी सम्मान के पात्र हैं।इस मौके पर चौकी प्रभारी अमित कुमार, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, भाजपा नेता अरविंद चौधरी, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।









