हाथरस। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का सम्मान एवं कैशलेस कार्यक्रम का तहसील स्तरीय लाइव प्रसारण संकुल केंद्र बिसावर पर खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद पूनम चौधरी , खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ सुल्तान अहमद , एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी बिसावर की उपस्थिति में प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद एवं सहपऊ , एडीओ पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में विकास खंड सादाबाद एवं सहपऊ की रसोइया एवं नागरिक उपस्थित थे। लाभार्थी रसोइयों का नोडल अमित प्रताप सिंह , कामना चौधरी , अजीत प्रताप सिंह , कुशलपाल सिंह , लोकेश कुमार द्वारा पटका भेंटकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ सुल्तान अहमद द्वारा सभी रसोइयों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा दी रही योजनाओं मानदेय वृद्धि , केशलैस चिकित्सा कार्ड , बैंक बीमा योजना की जानकारी देते हुए रसोई कार्य , वितरण एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
नोडल अमित प्रताप सिंह , प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार , विजय सिंह द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान करते हए सभी रसोइयों , परिवारीजनों , अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यबाद दिया।कार्यक्रम में अमित प्रताप सिंह , मुकेश कुमार , विजय सिंह , अजीत प्रताप सिंह , कामना चौधरी , पुष्पेंद्र सिंह , कुशलपाल सिंह , लोकेश कुमार , देवेंद्र कुमार , पवन कुमार शर्मा , अनिल कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अमित प्रताप सिंह एवं लाइव प्रसारण की व्यवस्था पुष्पेंद्र कुमार द्वारा संचालित की गई।









