सिकंदराराऊ। थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया। किंतु दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने में आमदा थे। उक्त मामले उपनिरीक्षक ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 26 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को गांव बकायन में कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर मार रहे है । सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर गई । पुलिसकर्मियों ने देखा कि दो गुटों द्वारा विवाद हो रहा था। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल रहे थे और पथराव भी हो रहा था । पथराव के चलते गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भाग रहे थे । मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष नहीं माने तथा एक दूसरे पर मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने प्रथम पक्ष के गौरव पुत्र भोले सिंह , रजनीश पुत्र रामप्रशाद , राजीव कुमार पुत्र रामप्रशाद , रामप्रसाद पुत्र हुकम सिंह , रेशमपाल पुत्र सत्यदेव , भोले सिंह पुत्र पुरण सिंह ,मगन पुत्र रेशमपाल , रचना पत्नी भोले सिंह ,प्रमोद कुमार पुत्र रामप्रसाद तथा द्वितीय पक्ष के रामबाबू पुत्र इन्द्रपाल ,यशपाल ,मुरारी ,मवासी पुत्रगण नेत्रपाल,हीरालाल ,अजीत ,अर्जुन,मुकेश पुत्रगण रामबाबू, हुब्ब लाल पुत्र पूरन सिंह, जोगेन्द्र , धर्मेन्द्र,रामगोपाल व जितेंद्र पुत्रगण रामफल, अमित, कुलदीप पुत्रगण रामनिवास , श्रीमती मधूवाला पत्नी रामगोपाल, श्रीदेवी पत्नी रामस्वरुप को नामजद किया है। पुलिस ने प्रथम पक्ष के रामबाबू पुत्र इन्द्र पाल ,रक्षपाल पुत्र नेत्रपाल ,मुरारी पुत्र नेत्रपाल,हीरा लाल पुत्र रामबाबू , हुब्ब लाल पुत्र पूरन सिंह,बलदेव पुत्र नेत्रपाल , द्वितीय पक्ष से गौरव पुत्र भोले सिंह, रजनीश पुत्र रामप्रसाद ,राजीव पुत्र रामप्रसाद , रेशमपाल पुत्र सत्यदेव निवासीगण गांव बकायन को रविवार को अभियोग पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।









