श्री वेद भगवान शोभायात्रा को लेकर विद्धानों की बैठक कल

हाथरस।श्री वेद भगवान शोभायात्रा भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी सोमवार संवत 2083 तदनुसार 14 सितंबर को शहर में निकलेगी। परंपरा के अनुसार श्री दाऊजी महाराज के मेले का शुभारंभ गणेश चतुर्थी से होता है।


कुछ विद्वानों का मानना है कि उदया तिथि के अनुसार होनी चाहिए। इसी संदर्भ में श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा उत्तर प्रदेश के संरक्षक मंडल, पदाधिकारी तथा कार्यकारी सदस्यों, धर्माचार्यो, विद्वानो, की बैठक संस्था के कार्यालय फौजी भवन नवल नगर पर डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी की अध्यक्षता में कल रविवार 23 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगी।
जिसमें श्री वेद भगवान की शोभायात्रा में भव्यता देने पर विचार एंव गत वर्षो का लेखा-जोखा प्रस्तुत तथा वेद भगवान शोभायात्रा का महोत्सव सभापति पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी द्वारा दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment