हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल टीम के युवा नगर महामंत्री एंव युवा जोश ग्रुप के मंत्री वासुदेव वार्ष्णेय (चंदन) के पिताश्री हरीश चंद वार्ष्णेय का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके समर्थकों और शुभचिन्तकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरीशचंद वार्ष्णेय के निधन पर व्यापारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में तरुण पंकज, राहुल वार्ष्णेय ट्रांसपोर्ट वाले, रवि वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, अनिल गुप्ता , हेमंत गुप्ता , रमन गुप्ता, मोहित गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विवेक गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा, पूजा शर्मा आदि हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरीशचंद वार्ष्णेय के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।









