कौमरी में आठ फरवरी के हिंदू सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

गांव कौमरी में दिनांक आठ फरवरी को हिंदू सम्मेलन का अयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियों को पूरा करने में कमरतोड मेहतन की जा रही है। सम्मेलन को लेकर गांव में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
गांव कोमरी में आठ फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ इतने उत्साह के साथ शुरू हो गई, इस मोके पर इस सम्मेलन के निमित्त कार्यालय का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन के दौरान सत्यपाल सिंह (समिति अध्यक्ष), जिला प्रचारक एवं विभाग प्रचारक माधुरी सिंह (संचालिका, यूनियन पब्लिक स्कूल मातृशक्ति के रूप में) तमाम हिंदू कार्रकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। पूजन के पश्चात विभाग प्रचारक ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए निश्चित रूप से आठ फरवरी के मुख्य कार्यक्रम के लिए सभी में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया। कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में सहायक होते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक ने आठ फरवरी को अधिक से अधिक संख्या मे लोग सम्मेलन में पहुँचने की अपील की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment