रघनियां में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ

गाँव रहना रघनिया में श्री हनुमान मंदिर पर हुआ प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
सुंदरकांड पाठ करने वालें भक्तों के अनुसार दिनांक 22 जनवरी का दिन अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कारण पूरे देश में विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मंगलमय अवसर पर ग्रामीणों ने भक्तिभाव से सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष भी सुनाई दिए। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण भक्तजन मौजूद थे.

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment