ठा.राजेश सिंह गुडडू और राजेंद्र माहेश्वरी को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी:नई टीम का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत व सम्मान
हाथरस-20 अगस्त। पिछले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की जिलां कार्यकारिणी की घोषणा का कल इंतजार खत्म हो गया और भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा की 35 सदस्यीय जिला टीम का गठन कर घोषित कर दिया गया है। भाजपा की नई टीम का भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत व सम्मान भी किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी तरजीह दी गई है, ताकि जिले की तीनों विधानसभाओं, 15 मंडलों और 234 शक्ति केंद्रों पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया जा सके। भाजपा की जिला कमेटी में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखते हुए कमेटी पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित की गई है।
भारतीय जनता पार्टी की घोषित की गई नई जिला कार्यकारिणी में जिले में आठ जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें बृजेश सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा जिला महामंत्री के रूप में ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, महामंत्री का एक पद अभी रिक्त रखा गया है।पिंकी पल्हावत, विष्णु बघेल,विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को जिला मंत्री बनाया गया है। गिरीश मोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता को जिला सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।जिला कार्यालय मंत्री नीरेश कुमार सिंह, जिला कार्यालय सह मंत्री गजेंद्र सिंह राना और जितेंद्र वाष्र्णेय प्रधान को बनाया गया है।।
पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए सुनील वर्मा (एडवोकेट) को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इनके साथ नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा को जिला मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। एशियाड कुलश्रेष्ठ को जिला सोशल मीडिया संयोजक, रवि कुशवाहा व प्रवीण कुमार को जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक, रॉकी चौहान जिला आईटी संयोजक, शिवम कुलश्रेष्ठ व विवेक वार्ष्णेय को जिला सह आईटी संयोजक बनाया गया है।। भारतीय जनता पार्टी की नव घोषित जिला कार्यकारिणी का भाजपा जिला कार्यालय पर फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर तमाम भाजपाई मौजूद थे।









