उद्योगपति राकेश बंसल के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हाथरस। प्रमुख समाजसेवी एंव उद्योगपति राकेश बंसल स्टील वाले अपने सहयोगी श्रीकृष्ण अग्रवाल ( एलपी बंटी बाबू), लोकेश अग्रवाल हींग वाले, सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष फैम सभी अग्र बंधुओं द्घारा अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल चूर्ण वालों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति अनिल कुमार मित्तल के अग्रवाल सभा का अध्यक्ष बनने की खुशी में श्री गिरिराज महाराज जी की भोग प्रसादी एवं पीत वस्त्र भेंटकर तुलसी, इलायची, मोती की माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत कर मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति राकेश बंसल स्टील वालों द्वारा श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल को हर प्रकार, हर समय, हर तरह का सहयोग देने का वचन दिया और समाज के हित में कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने को कहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल द्वारा सामाजिक कार्य एवं समाज के उत्थान में सभी का सहयोग लेने व सभी के साथ सभी के प्रयास से सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर अपना सुझाव एवं योगदान देने की अपील की। राकेश बंसल द्वारा दिए गए सहयोग एवं अपार स्नेह एवं स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चुनाव के दौरान एकत्रित हुए संपूर्ण अग्रवाल समाज को धन्यवाद दिया तथा कहा कि समाज में एकीकरण, जागृति एवं जोश जिस बुलंदी के साथ आगे बढ़ा है,उस बुलंदी को बनाए रखने का कर्तव्य संपूर्ण समाज के प्रत्येक अग्र बंधु का है। मैं हर प्रकार से अग्र समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment