हाथरस। जिला व प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जहां युवाओं को बहुत ही प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन का आज जनपद के एक युवा चेहरे को उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन (यूपीआरए) का मुदित भारद्वाज काे प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देने के लिए जहां केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में, हर खेल में युवाओं को तरजीह दी जा रही है। वही रैकेट बॉल खेल के क्षेत्र में इंडियन रैकेटबॉल एसोसिएशन द्वारा भी युवाओं को आगे बढ़कर खेल प्रतिभायें निखारने में प्रोत्साहन दिया जा रहा है और इसी क्रम में इंडियन रैकेट बॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कंबोज एवं राष्ट्रीय महासचिव नंद सिंह कोरी द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला सहसंयोजक एवं संघ कार्यकर्ता, युवा नेता पं. मुदित भारद्वाज को उत्तर प्रदेश रैकेट बॉल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उनके साथ आरके मिश्रा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि युवा उभरते नेता मुदित भारद्वाज जहां संघ के कार्यकर्ता है , वही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक भी रह चुके हैं तथा जनपद के तहसील सासनी स्थित गांव लुटसान में संचालित ए. के . इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी है। मुदित भारद्वाज संघ के संगठन मंत्री रहे एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज के सुपुत्र भी है।
उत्तर प्रदेश रैकेट बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुदित भारद्वाज को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके समर्पण, मेहनत, नेतृत्व क्षमता एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश में रैकेटबॉल खेल को नई पहचान एवं नई दिशा मिलेगी और उनके नेतृत्व में प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।। उत्तर प्रदेश रैकेट बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुदित भारद्वाज की नियुक्ति पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं डीएसए पं. कुलदीप शर्मा व उनकी पूरी टीम द्वारा भी भारी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।









