कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल हुए एक युवक को अलीगढ रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली सूचना के अनुसार गांव लाढ़ौटा निवासी हरीश पुत्र राजकुमार अपने चचेरे भाई दीपक पुत्र विजयवीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई, सूचना पाकर परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को ऐंबुलेंस के जरिए सासनी सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरीश को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।









