होटल पर हुई मारपीट का पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

गत मंगलवार को आगरा अलीगढ़ रोड पर स्थित एक होटल पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत कोतवाली में की है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित एक होटल पर मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। वहीं घटन से जुड़ा मारपीट का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी पुटेज एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। मगर बुधवार की देर शाम को पीड़ित ने घटना की तरीर कोतवाली में दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एटा जिले के थाना जलेसर क्षेत्र के निवासी राहुल पुत्र रामकुमार ने थाना सासनी में दी गई तहरीर में बताया है कि वह दिनांक 18 अगस्त दिन मंगलवार को अपनी बहन को रक्षा बंधन त्यौहार पर सिंवई, चावल देने सासनी आया हुआ था। उसी दिन शाम को करीब साढे़ आठ बजे वह और उसका भाई अविनाश पुत्र पप्पू सिंह, भोला होटल नगला भम्भू जाट पर खाना खा रहे थे। पीडित ने तहरीर में कहा है कि उसी दौरान नामजद एवं उसके भाई तथा 3 से 4 अज्ञात लोग होटल पर आए और दोनों भाइयों के साथ लाठी-डंडों व सरियों से अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम को मामला दर्ज कर लिया और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment