आचार्य श्री ने 5 जिन मंदिरों के किए दर्शन: कीर्ति स्तंभ के पुनर्निर्माण को सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस-22 जनवरी। आचार्य 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज का भव्य रूप से आज मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर महिला पुरुषों में विशेष उत्साह देखने को मिला और जगह जगह पाद प्रक्षालन के साथ आरती उतारी गई।आचार्य श्री ने पांच जिन मंदिरों में पहुँच कर दर्शन भी किये।। महाराज श्री का स्वागत पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत करते हुए ओढ़पुरा पर आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी महाराज की अगवानी बैंड बाजा के साथ की गई। निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व मे ओढ़पुरा चौराहे पर पुष्प वर्षा कर अगवानी की गई। सुनील अग्रवाल और उनकी टीम ने आचार्य श्री के साथ पैदल बिहार करते हुए ओढ़पुरा से लेकर घंटाघर तक पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल,सह सचिव निष्कर्ष गर्ग,रक्तदान प्रभारी ध्रुव कोठीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी से आशीर्वाद लिया ।

भाजपा की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। डिब्बा गली स्थित जैन स्थानक में पहुंचकर कर सदर विधायक ने आचार्य श्री से धर्म पर चर्चा की और जैन समाज का ज्ञापन लेकर कहा कि यह किसी का व्यक्तिगत कार्य नही है। जैन तीर्थंकरो की सेवा करने का उन्हें ईश्वर ने मौका दिया है। वह आज ही आदेश कर देंगी और उनकी तरफ से एक दिन की भी देर नही होगी। जो समय लगेगा वह निर्माण कार्य में लगेगा।। जैन समाज के लोगों ने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का दुपट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने विधायक अंजुला सिंह माहौर को ज्ञापन देकर नयागंज जैन मंदिर के सामने क्षतिग्रस्त हुए कीर्ति स्तंभ का पुनःनिर्माण कराये जाने का आग्रह करते हुये बताया कि गत 18 अगस्त को अज्ञात ट्रक की टक्कर से कीर्ति स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया था। जैन समाज की आस्था के प्रतीक कीर्त स्तंभ का पुनःनिर्माण होना है।। सदर विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह आज ही पुनर्निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे देंगी। उनकी तरफ से एक दिन की भी देरी नहीं होगी। आचार्य गुरुवर श्री नमोस्तु सागर जी महाराज ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी महाराज ने अपने का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में विधायक अंजुला सिंह माहौर को देकर उनका उत्साह बढ़ाया । महिलाओं ने भी विधायक का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया । हापुड़ जैन समाज की महिलाओं और पुरुषों ने भी दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत कर विधायक की कार्यशाली की सराहना की ।। आचार्य श्री मुरसान से तड़के शीत लहर और घने कोहरे के बीच 14 किलोमीटर विहार करके हाथरस पहुँचे हैं।अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित सैकड़ो लोगो के साथ आज हलवाई खाना स्थित छोटे मंदिर नेमिनाथ,श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर,चैत्यालय बजरिया,महावीर भगवान, हनुमान गली चैत्यालय चन्द्रा प्रभु भगवान एवं नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुँच कर दर्शन किये। सभी मंदिरों में ऊपर से जवरदस्त पुष्प वर्षा भी हुई । वहा से आचार्य श्री डिब्बा गली स्थित स्वेताम्बर जैन स्थानक पहुँचे वही पर आहारचर्या हुई ।
इस मौके पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, विजय जैन लोहिया, अनिल जैन गुड्डू अमित जैन, संजीव जैन भूरा, विवेक जैन, विजय कुमार जैन, पंकज जैन ट्रंक, आशीष जैन मोनू, कपिल जैन चूर्ण , सुधीर जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, गगन जैन,कमलेश जैन लाल वाले, राहुल जैन बैटरी, विजय जैन, श्वेतांक जैन, मनोज जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, सुरेशचंद जैन लोहिया, राजकुमार जैन लोहिया, अरुण जैन लोहिया, मनु जैन लोहिया, अतुल जैन एडवोकेट, जिनेंद्र जैन सिम्पल, धीरज जैन रिंकू, पंकज जैन मोबाइल, जितेंद्र जैन रेडीमेड, संजय जैन,नितिन जैन, राजेश जैन, राजा जैन, संजीव जैन सेनेटरी, सौरभ जैन रानू, राम वार्ष्णेय बंटू जैन, पुलकित जैन आदि शामिल थे।









