पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा के मोहल्ला नौखेल स्थित तालाब किनारे एक खाली पड़े एक प्लॉट में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को नगदी एवं ताश की गड्डी समेत गिरफ्तार किया है।
कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह अपने हमराहों के साथ कस्बा में गस्त पर मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मोहल्ला नौखेल स्थित तालाब किनारे खाली पड़े एक प्लॉट में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम नाजिम पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मटकोटा ,भूरा पुत्र गफ्फार , तसलीम पुत्र शब्बीर, दुलारे पुत्र यामीन निवासीगण मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज,आस मोहम्मद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला नगला शीशगर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 2160 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment