11 अगस्त को गांव पोरा स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुई दुर्घटना
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा स्थित पेट्रोल पम्प के समीप 11 अगस्त को एक तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान अलीगढ़ में सोमवार को मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात मैक्स चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धर्मवीर पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव दौंकेली थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि
11 अगस्त की शाम 7 बजे करीब उसके पिता विनोद पुत्र मनोहर सिंह पुरदिलनगर से धान की फसल की दवा लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव पोरा में स्थित पैट्रोल पम्प के समीप सामने से तेज गति से आ रही मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे उसके पिता गंम्भीर रूप से घायल हो गए । आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार की रात्रि 10 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मैक्स चालक की तलाश में जुट गई है।









