सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मथुरापुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मथुरापुर निवासी रंजीत कुमार पुत्र शंकरलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका छोटा भाई रोहित व पड़ोसी शेखर पुत्र राजवीर टहलते हुए गाँव से बाहर हनुमान जी मन्दिर के पास पहुँचे ही थे। तभी गांव के ही कन्हैया उर्फ करूआ पुत्र प्रेम सिंह
ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए दोनों युवकों में टक्कर मार दी । टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












