
हाथरस-13 अगस्त। सीबीएसई बोर्ड अपने विद्यालयों के शिक्षकों के अध्यापन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी के तहत सीबीएसई के नोएडा स्थित उत्कृष्टता केंद्र द्वारा एक बड़े ही मुख्य विषय पर शिक्षकों के प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूं के दातागंज स्थित ब्लूमिंग डेल स्कूल में ” तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसके लिए हाथरस जिले के सुप्रसिद्ध *शिक्षाविद विक्रम सिंह * को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था। गणितज्ञ विक्रम सिंह द्वारा बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार इस कार्यशाला में अति उत्तम ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। इस कार्यशाला का विषय अंग्रेजी में कंप्यूटर स्लाइड्स के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विषय को रुचिकर बनाने के लिए बीच-बीच में ऑडियो तथा वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया। पूरे विषय को सात उपविषयों में बांट कर बड़े ही अच्छी तरह से समझाया गया। जिसमें तनाव की परिभाषा को समझाते हुए उनके प्रकारों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
तनाव प्रबंधन के कारण तथा निवारण दोनों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके मुख्य स्रोतों के बारे में भी बताया गया।उसके बाद तनाव को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मंत्रों,समस्याओं का समाधान निकालना आदि पर भी विचार विमर्श किया। इसके साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ समझाया गया। छात्रों को समझने के लिए अभिभावकों की जिम्मेदारियां के बारे में भी चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने आयोजित की गई गतिविधियों में बड़े ही सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यशाला के अंत में विक्रम सिंह द्वारा आशा व्यक्त की गई कि सीबीएसई के इस महत्वपूर्ण कदम को सार्थक बनाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त हो सके। प्रशिक्षण कार्यशाला में *दातागंज एवं बदायूं के विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।









