हाथरस। श्री अग्रवाल सभा के दो वर्षीय चुनाव हेतु चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान नाम वापसी के अंतिम दिन एक आवेदक द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया गया है।जबकि अन्य सभी चुनाव प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सभा के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशी होने से मुकाबला अब त्रिकोणीय एवं बेहद दिलचस्प हो गया है तथा सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में अग्रवाल समाज के मतदाता बांधों को मनाने व जाने में जुट गए हैं।। श्री अग्रवाल सभा के चुनाव अधिकारियों द्वारा उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्री अग्रवाल सभा के 2 वर्षीय चुनाव वर्ष 2026- 28 हेतु कल 7 अगस्त को नाम वापसी के आखिरी दिन एक नामांकन पत्र वापस हुआ हैं और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुज अग्रवाल एडवोकेट द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लिया गया है। उन्होंने बताया है कि 16 अगस्त को सभा के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।
श्री अग्रवाल सभा के 2 वर्षीय कार्यकाल हेतु आयोजित होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल गोयल मेडिकल वाले , राकेश बंसल मैटल वाले, अनिल अग्रवाल चूरन वाले , महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार बंसल ,मनोज कुमार अग्रवाल किराना वाले, मनोज बूटिया रामोजी वाले, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्याम कुमार अग्रवाल, संजय कुमार टालीवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल रामजी गारमेंट वाले , गौरव बाबू अग्रवाल ,राजेश कुमार तायल, अनूप कुमार अग्रवाल उदय केमिकल , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लोकेश अग्रवाल, मनीष मित्तल ऊन वाले, मंत्री पद के लिए गौरव अग्रवाल संजय फार्मा , गौरव तायल , सुधीर मित्तल एवं संयुक्त मंत्री पद के लिए मुकेश बंसल जालान चुनाव मैदान में है।
श्री अग्रवाल सभा के चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में अग्रवाल समाज के मतदाता बन्धुओं से वोट अपील व उन्हें मनाने, रिझाने का दौर शुरू हो गया है और चुनाव की सरगर्मियां अब सिर चढ़ने लग गई है तथा यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल सभा के लिए पहली बार सिस्टमैटिक तरीके से चुनाव आयोजित कराया जा रहा है।









