सराय उम्दा बेगम गली के मोड़ पर खड़ा विद्युत पोल कभी भी बन सकता है बड़े हादसे का सबब
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में गली के मोड़ पर लगा जर्जर विद्युत पोल हादसों को न्यौता देता हुआ नजर आ रहा है । जर्जर हो चुके विद्युत पोल से प्रतिदिन लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। जर्जर पोल गिरासू अवस्था में खड़ा हुआ था। पोल से कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। मोहल्ले के वाशिंदों ने उसे हटाने की मांग की है।
बतादें कि कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम गली के मोड़ पर वर्षों से एक जर्जर विद्युत पोल खड़ा हुआ है। वर्षो पूर्व बदली गई बंच केविल के दौरान उक्त पोल को विभाग द्वारा नहीं हटवाया गया। जर्जर विद्युत पोल अब हादसों का सबब बन सकता है। विद्युत पोल पूर्ण से खाली है और गिरासू अवस्था में खड़ा हुआ है। गली से गुजराने वाले लोगों पर उक्त विद्युत पोल से हर समय खतरा मंडराता रहता।
मोहल्ले के दानिश ने बताया कि कई बार विभाग को गिरासू पोल के बारे में मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। किंतु अभी तक विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। शायद विभाग किसी बड़े हादसे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।












