एनिमल एप से एक व्यक्ति को भैंस की खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा

पशुपालक धोखाधड़ी कर 10 हजार लेकर हुआ फरार: पशुपालक से 65 हजार में हुआ भैंस का सौदा पशुपालक धोखाधड़ी कर 10 हजार लेकर हुआ फरार: पशुपालक से 65 हजार में हुआ भैंस का सौदा

सिकंदराराऊ। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव ढ़नोटी दुर्ज निवासी एक व्यक्ति को एनिमल एप से भैंस की खरीद फरोख्त करना महंगा पड़ गया। पीड़ित ने भैंस खरीदने की एवज में एक नामजद को 10 हजार रुपए दे दिए । आरोपी उससे धोखाधड़ी कर रुपए लेकर फरार हो गया । पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
वीरपाल पुत्र श्यामबाबू निवासी ढ़नोटी दुर्ज थाना सादाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने शनिवार की सुबह 8 बजे करीब एनिमल एप पर एक भैंस को खरीदने को देखा था। उसने उक्त भैंस का चयन करके भैंस मालिक अंकुल निवासी गांव नाई नगला ताहर से बातचीत की। भैंस मालिक अंकुल ने भैंस की कीमत 65000 रुपए बताई।

दोनों के मध्य भैंस का सौदा तय हो गया। आरोपी ने उससे 10 हजार रुपए देने की मांग की । उसने उसके घर पहुंचकर उसे 10 हजार रूपए नगद दे दिए । आरोपी रुपए लेकर मौके से भाग गया। इस नजारे को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आरोपी का घंटों तक इंतजार किया । किंतु वह वापस नहीं लौटा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment