सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा में गोदाम में कार्य कर रहे एक युवक को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गड्ढा निवासी फरीद पुत्र हसनैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 7 अगस्त की शाम 6:30 बजे करीब अपने गोदाम में मोती पैक कर रहा था। तभी मोहल्ले के ही मुनीर अहमद पुत्र रमजानी ,मुशीर अहमद ,मुफीद अहमद ,इमरान , मोहसिन ,रिजवान पुत्र मुनीर अहमद एकराय होकर गाली गलौज करते हुए गोदाम में घुस आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सूजा से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












