हाथरस-6 अगस्त। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सविता को जनपद हाथरस का प्रभारी बनाए जाने पर उनके प्रथम बार हाथरस आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सविता के आगमन पर सबसे पहले नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा उर्फ चिंकू के आवास पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद नाई का नगला स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसाक (नेताजी) एवं पूर्व शहर अध्यक्ष द्वारा उनका सम्मान किया गया। वहीं नवीपुर कला स्थित संतोष कुमार नीमगांव वालों के औषधालय पर भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने सोमेश कुमार सविता को समाजवादी पार्टी का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया तथा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, अनिल कुमार वार्ष्णेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नवाब, प्रदेश सचिव गौरीशंकर बघेल, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, मोहम्मद इरशाद (शाहपुर), नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, सीताराम सविता, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।












