खंड शिक्षा अधिकारी ने कांवड़ शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा

सिकंदराराऊ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। क्षेत्र में कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसीक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने कासगंज रोड पर आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में कांवड़ियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और सुरक्षा व्यवस्था को परखा और आयोजकों व कर्मचारियों को पुख्ता प्रबंध जारी रखने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में शिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भी पंत चौराहा स्थित कांवड़ शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। इस अवसर पर उनके साथ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी, विनोद कुमार, कृष्ण कांत कौशिक, मनोज सिंह, सत्यपाल बघेल, अशोक यादव, विनोद पीटीआई आदि मौजूद थे।
विकास खंड और तहसील प्रशासन द्वारा संचालित शिविरों में कर्मचारियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। पंत चौराहा , कासगंज रोड पर शिविरों में शिवभक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पीने के साफ पानी की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल किट और स्वास्थ्य कर्मियों उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । हारे थके कांवड़ियों के रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था भी गई है। कांवड़ यात्रा में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक भी लगातार क्षेत्र के मार्गों और शिविरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने और कांवड़ियों की हरसंभव मदद करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment