सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खेमगढ़ी में एक 14 वर्षीय छात्र को उसकी मां ने बारह दिन पूर्व डांट दिया था। जिससे कुपित होकर छात्र घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने छात्र को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खेमगढ़ी निवासी नीरज देवी पत्नी देवेन्द्र यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 जुलाई की सुबह उन्होंने अपने 14 वर्षीय पुत्र अतुल को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। जिससे कुपित होकर वह घर से चला गया। परिजनों द्वारा उसको काफी तलाश किया गया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के घर से चले जाने से परिजन बेहद परेशान है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।












