हाथरस। सेवा भारती कार्यालय रमनपुर मार्ग पर मेंहदी प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र वार्ष्णेय प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारती एवं डा. राजवीर सिंह ब्रज प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।। उन्होंने बताया कि बस्तियों में बहनो के लिए बस्तियों में मेंहदी लगाने के लिए स्टॉल लगाई जायेंगी। कार्यक्रम में सेवा भारती की शिक्षिका एवं मेहदी लगाने वाली बहनो ने उत्साह पूर्वक मेहंदी लगाई। कार्यक्रम में सेवा भारती के सभी पदाधिकारीगण जिसमें श्रीमती डौली माहौर क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व चेयरमैन, श्रीमती अन्नू विमल ब्रज प्रान्त वैभव महिला सह प्रमुख, सेवा प्रमुख संरक्षक ललित किशोर अग्रवाल, योगेश वागड़ी सेवा प्रमुख, जिलाध्यक्ष डा.वीपी सिंह, उपाध्यक्ष भंवर सिंह पौरुष, बासुदेव माहौर, कोषाध्यक्ष भवतेंद्र पाल, सिंह मंत्री राजीव आर्य,नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,बहन मंजू आर्य नगर उपाध्यक्ष,बहिन कल्पना वार्ष्णेय,बहन अलका वार्ष्णेय, बहन रेनू जैन, बहन सीमा गोयल आदि उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया।












