बसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे राय साहब ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन: कांग्रेस का बढ़ा जनाधार

हाथरस। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.विवेक उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश चन्द्रा ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ गठन, सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को बड़ी मजबूती मिली। बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे राय साहब ने अपने लगभग 50 समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1993 में बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे तथा डी.एस.-4 के प्रत्याशी के रूप में सिकन्द्राराऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में वे आज़ाद समाज पार्टी में लोकसभा प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। राय साहब ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहित, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं देश को जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में साधना राय, राधा देवी, कुसमा देवी, मोहन सिंह, राकेश गौतम, बादाम सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकंदी लाल, अब्दुल हमीद, धनीराम, विजयपाल सिंह, कालीचरण, साहब सिंह, जयवीर सिंह राणा, सी.पी. सिंह, अभिमन्यु राय, वंश यादव, धीरेंद्र पाल सैलानी, संजय सिंह, नरेश सिंह, अमरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, श्यामवीर सिंह, शेर सिंह, मेघ सिंह, चांदपाल मिस्त्री, रामजीलाल, बुद्धसैन कोरी, जितेंद्र नंदवंशी, तेजपाल भगत, जैनुद्दीन, कृपाल सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, सियाराम, रामदास सिंह, गजेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, सतेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, पप्पू (अकबरपुर), भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा एवं आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी नवागंतुक साथियों का कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.विवेक उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश को जोड़ने, संविधान की रक्षा करने और हर वर्ग को न्याय दिलाने वाली विचारधारा की पार्टी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष से आज देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। राय साहब का अपने साथियों सहित कांग्रेस परिवार में शामिल होना संगठन के लिए बड़ी मजबूती है। कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। राहुल गांधी की जनहित की राजनीति और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता परिवर्तन चाहती है। हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

बैठक में प्रकाश शर्मा (कोऑर्डिनेटर मथुरा), ब्रह्मदेव शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष), मथुरा प्रसाद कुशवाहा (पूर्व विधायक प्रत्याशी सादाबाद), संजीव आंधीवाल, योगेश ओके अशोक गुप्ता, ऋषि गुरु, अविनाश पचौरी, देवेन्द्र शर्मा, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, शांतुन सेंगर, रंगीला शर्मा, कृपेंद्र चौहान, रवि मोहम्मद, जैन साहब, गोविंद सरन चतुर्वेदी, गिर्राज सिंह गहलोत, योगेश शर्मा, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment