सर्प दंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, 35 वर्षीय महिला रेफर

सिकंदराराऊ । बरसात के मौसम के दौरान सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को हसायन क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई । वहीं हसायन क्षेत्र के गांव जवाहरगढ़ निवासी 35 वर्षीय महिला को एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि हसायन निवासी 18 वर्षीय खुशी पुत्री सुखराम को रविवार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवती का शव वापस गांव ले गए। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी घटना में हसायन क्षेत्र के गांव जवाहरगढ़ निवासी 35 वर्षीय उषा पत्नी सुरेंद्र सिंह रविवार को अपने खेत में कार्य कर रही थीं । तभी उन्हें सांप ने काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा सांप के काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment